इन चीजों को एक साथ खाना सेहत के लिए बर्बादी

इन चीजों को एक साथ खाना सेहत के लिए बर्बादी

सेहतराग टीम

सेहत को फिट और तंदुरूस्त रखने के लिए जरूरी है कि शरीर को भरपूर मात्रा प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व मिलें। इसके लिए लोग हर तरह की फल, सब्जियों और अन्य तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। कभी-कभी लोग अधिक पोषक तत्व पाने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों को मिलाकर कर खाते हैं। यह कुछ हद तक सही भी है। इससे शरीर को फायदा भी होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें एक साथ मिलाकर खाने से सेहत को फायदा होने की बजाए नुकसान होता है। आइए जानते हैं ऐसी खाद्य पदार्थ या चीजों के बारे में...

पढ़ें- इन 6 नियमों को अपना लें, आसानी से कम कर पाएंगे वजन

अनानास और दूध

दूध और अनानास को एक साथ कभी मिक्स करके नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं जिसमें एसिडिटी, पेट में दर्द और सिर में दर्द भी होना संभव है। 

दूध और संतरा

दूध और संतरे को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। इन दोनों को एक साथ पचाना कठिन होगा। जिसकी वजह से कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। संतरा उन एंजाइम को नष्ट कर देता है जो अनाज में मौजूद स्टार्च को पचाने का काम करते हैं। इसलिए अगर आप दूध के साथ संतरे को खाते हैं तो आज से ही इन दोनों को एक साथ खाना छोड़ दें।

संतरा और गाजर 

संतरा और गाजर को एक साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। ये आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। 

अमरूद और केला

अगर आप अमरूद और केला को एक साथ खाते हैं तो आज से ही इससे किनारा कर लें। क्योंकि इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से आप कई बीमारियों को खुद ही बुलावा दे रहे हैं। इन्हें एक साथ खाने से गैस के अलावा कई और समस्याएं हो सकती हैं। 

पपीता और नींबू

पपीता और नींबू को एक साथ खाना सेहत बिगाड़ सकता है। इसके सेवन से एनीमिया और हीमोग्लोबिन का शरीर में संतुलन बिगड़ सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

खाना छोड़ने की बजाए खाएं ये 7 चीजें, तेजी से कम होगा वजन

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।